Thursday, 3 August 2023

भूल गए नवजात को वैक्सिन लगाना ? अब नो टेंशन

बच्चे या महिला के टीकाकरण कार्ड को संभालकर रखने का झंझट अब खत्म होगा. कोविन प्लेटफार्म के बाद ऑनलाइन यूविन एप तैयार हो रहा है. ये कोरोना वैक्सीनेशन की तरह हर तरह के टीके की जानकारी मोबाइल पर देगा.  सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 2-2 जिलों में ‘यू विन’ पॉयलट प्रोजेक्ट शुरू किया है. इसकी सफलता के साथ पूरे देश में इसे लांच किया जाएगा. 

          हर घर तक स्मार्टफोन की पहुंच होने के साथ ये बेहद कारगर साबित होने वाला है. इस ऐप का प्रयोग हर गर्भवती महिला के पंजीकरण  टीकाकरण, प्रसव का पूरा रिकॉर्ड, नवजात को पंजीकरण, पैदा होने के समय और बाद के टीके का रिकॉर्ड रखने में होगा. यह बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट के रिकॉर्ड में भी कारगर हो सकता है.  ‘यूविन’ हर तरह के टीके लेने वाले की जानकारी रखने का एकमात्र केंद्र होगा.  इसमें टीका लगवाने वालों की जानकारी के साथ अस्पताल, समय समेत सारी जानकारी बस एक क्लिक में मिलेगी. इससे ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र में डॉक्टरों को जच्चा बच्चा का सारा रिकॉर्ड भी तुरंत मिल जाएगा. इसमें सभी गर्भवती महिलाओं और डिलिवरी के बाद उनके ब्चचों का निशुल्क डिजिटल रजिस्ट्रेशन होगा.

          गर्भवती महिलाओं और शिशुओं का टीकाकरण कार्ड आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते के पहचान पत्र से भी जुड़ेगा. सभी राज्यों और जिलों के जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास ये डेटाबेस मौजूद होगा. इससे एक टीका किसी अस्पताल में लगने के बाद दूसरा टीका किसी अन्य अस्पताल में लगने में भी दिक्कत नहीं होगी. डॉक्टर का अप्वाइंटमेंट भी ऑनलाइन होगा, ताकि जच्चा बच्चा को वैक्सीनेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 

           फिलहाल यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के तहत टीकों का रिकॉर्ड कागजी दस्तावेजों में रखा जाता है. इसका रखरखाव भी बेहद दिक्कत भरा है. लेकिन यूविन ऐप से ये सारी समस्याएं चुटकियों में हल हो जाएंगी. वैक्सीनेशन पूरा होने का सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन कहीं भी कभी डाउनलोड किया जा सकेगा. इसे डिजिटल लॉकर यानी डिजिलॉकर में भी रख सकेंगे.

No comments:

Post a Comment

आई फ्लू से सतर्क रहें

आई फ्लू के मामले को पिंक आई भी कहा जा रहा है. चिकिस्तकों की मानें तो यह एक संक्रामक बीमारी है, जिससे बच्चों के सबसे ज्यादा प्रभा...